राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक मिलेगा खाद्यान्न

राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक मिलेगा खाद्यान्न

वाराणसी (जनवार्ता)। राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। सितंबर महीने के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तारीख शासन के निर्देश पर बढ़ा दी गई है। अब पात्र लाभार्थी 29 सितंबर तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी बल्लभ कृष्ण सिंह ने बताया कि सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण के लिए पहले 11 से 25 सितंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 29 सितंबर कर दिया गया है। इससे निर्धारित अवधि में राशन नहीं ले पाने वाले कार्डधारकों को अतिरिक्त समय मिल गया है।

rajeshswari


उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई अवधि में अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न के साथ चीनी का भी वितरण किया जाएगा। जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पात्र लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदीप मिश्रा को बनाया किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष-
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *