गंगा में डूब रहे युवक को नाविकों ने बचाया, टला बड़ा हादसा

गंगा में डूब रहे युवक को नाविकों ने बचाया, टला बड़ा हादसा

वाराणसी (जनवार्ता)। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब रहे एक युवक की स्थानीय नाविकों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए जान बचा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी युवक रविवार रात गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। खुद को संकट में देखकर उसने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।


युवक की आवाज सुनकर आसपास मौजूद नाविक तुरंत सक्रिय हो गए। स्थानीय नाविक मनीष साहनी ने बताया कि नाविकों ने नाव पर रखे बांस की सहायता से युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय रहते किए गए इस बचाव अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने नाविकों की सतर्कता और साहस की सराहना की। वहीं, युवक को सुरक्षित बचाए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़े   नगर निगम, पर्यटन मंत्रालय और स्विगी की नई पहल, ‘वाराणसी का स्वाद’ अब पहुंचेगा देश-दुनिया तक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *