शादी का दबाव बनाकर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

शादी का दबाव बनाकर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को विवाह के लिए लगातार दबाव बनाने और कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों ने थाना भेलूपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी पुत्री पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती द्वारा विवाह से इंकार किए जाने पर आरोपी उसे धमकियां देता था। आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना और लगातार दबाव के कारण युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0 0326/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नूर नगर कब्रिस्तान के पास से आरोपी अनुकेश तिवारी उर्फ हर्ष तिवारी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया, खोजवां दाहा चौक का निवासी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   डॉक्टर की शर्मनाक करतूत,इलाज कराने पहुंची महिला का बनाया वीडियो,ब्लैकमेल कर सालों तक किया रेप

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, खोजवा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, हेड कांस्टेबल करुणानिधान तथा कांस्टेबल सौरभ कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौहान की सक्रिय निगरानी, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *