बड़ा मंगल पर संकल्प संस्था एवं बाबा गणिनाथ भक्त मंडल ने की आम पन्ना सेवा

बड़ा मंगल पर संकल्प संस्था एवं बाबा गणिनाथ भक्त मंडल ने की आम पन्ना सेवा

वाराणसी (जनवार्ता)। ज्येष्ठ मास के पावन बड़ा मंगल के अवसर पर सामाजिक संस्था “संकल्प” एवं बाबा गणिनाथ भक्त मंडल, काशी के संयुक्त तत्वावधान में चौक क्षेत्र में भव्य आम पन्ना सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों, श्रमिकों एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल आम पन्ना वितरित किया गया।

rajeshswari

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि बड़ा मंगल केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा और परोपकार का संदेश देने वाला महापर्व है। प्यासे को शीतल पेय उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची भक्ति एवं मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सेवा, करुणा और परोपकार की भावना पर आधारित है। बड़ा मंगल का पर्व हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। सेवा के माध्यम से लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

बाबा गणिनाथ भक्त मंडल के सदस्यों ने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी एवं संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, आलोक कुमार जैन, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), सिद्धार्थ जैन, रत्ना जैन (मुंबई), रंजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र मध्यदेशिया (मध्यप्रदेश), रीता गुप्ता, रेखा दत्ता, बिनय कुमार गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, निखिल गुप्ता, संजीत मध्यदेशिया, राजेश जी हड़हा, नवल मध्यदेशिया, विशाल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रितिक, भाईयां लाल, रामू, लल्लन सहित बड़ी संख्या में सहयोगी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   2 दिन बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण,इन 4 राशियों पर छा सकते हैं…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *