ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन छोटापुरा गांव के सामने स्थित हाईवे रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मोहनसराय चौकी प्रभारी अमीर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान लोहता थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी लालचंद विश्वकर्मा के पुत्र राजेश कुमार विश्वकर्मा (35) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   गोमती में इकलौते बेटे के डूबने से गाँव में शोक, तलाश अभी भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *