दूसरी महिला के साथ पति को पकड़ने का आरोप

दूसरी महिला के साथ पति को पकड़ने का आरोप

पीड़िता ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी (जनवार्ता)  । चितईपुर थाना क्षेत्र के आदित्य नगर में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अचानक अपने पति के नए आवास पर पहुंची तो उसे आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

rajeshswari

पीड़िता गरिमा, जो चुनार की निवासी बताई जा रही हैं, का कहना है कि उनके पति सुधीर पटेल पिछले कई महीनों से पैतृक आवास नहीं गए थे और न ही उनसे फोन पर संपर्क कर रहे थे। पति की गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए वह वाराणसी स्थित आदित्य नगर के मकान पर पहुंची थीं।

महिला का आरोप है कि वहां पहुंचने पर पति, सास, ननद तथा एक अन्य महिला ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने लाइसेंसी असलहे से जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह चितईपुर थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और न ही चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद उनके पति थाने से चले गए, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

फिलहाल पीड़िता न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा रही है। मामले की सत्यता और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   राष्ट्रपति मुर्मू से मिली विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *