आईआईआरएफ रैंकिंग में काशी विद्यापीठ का जलवा, यूपी में अव्वल और देश में आठवां स्थान

आईआईआरएफ रैंकिंग में काशी विद्यापीठ का जलवा, यूपी में अव्वल और देश में आठवां स्थान

वाराणसी (जनवार्ता)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। भारतीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) द्वारा जारी नवीनतम वार्षिक रैंकिंग में विश्वविद्यालय को खेल उपलब्धियों के आधार पर देशभर में आठवां तथा उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

rajeshswari


विशेष बात यह है कि गैर-खेल (सामान्य) विश्वविद्यालय होने के बावजूद काशी विद्यापीठ ने कई प्रतिष्ठित खेल संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है और काशी विद्यापीठ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों को दिया।


क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बताया कि रैंकिंग में काशी विद्यापीठ से ऊपर स्थान प्राप्त करने वाले सातों संस्थान विशुद्ध रूप से खेल विश्वविद्यालय या खेल प्रशिक्षण के लिए स्थापित संस्थान हैं। ऐसे में सामान्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में काशी विद्यापीठ देश का अग्रणी संस्थान बनकर उभरा है।


आईआईआरएफ प्रतिवर्ष केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों की विभिन्न श्रेणियों में रैंकिंग जारी करता है। इस वर्ष खेल प्रदर्शन के आधार पर काशी विद्यापीठ ने उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
वर्ष 2025 के दौरान विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय, नॉर्थ ईस्ट जोन तथा ईस्ट जोन की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, 14 रजत और 25 कांस्य पदक सहित कुल 47 पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

इसे भी पढ़े   अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *