साइकिल रैली से दिया नशामुक्ति का संदेश

साइकिल रैली से दिया नशामुक्ति का संदेश

नाहन,  (जनवार्ता) । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को साइकिल के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा नशे के खिलाफ जनजागरण करना था।
रैली का शुभारंभ समाजसेवी ताहिर हुसैन ने किया। प्रतिभागियों ने साइकिलों पर नशामुक्ति संबंधी संदेश प्रदर्शित किए और लोगों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए।
इस अवसर पर ताहिर हुसैन ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम की संयोजिका साहना ने बच्चों और युवाओं को अच्छे जीवन मूल्यों को अपनाने तथा नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   RCB vs SRH, IPL 2026: कोहली की नाबाद पारी से बेंगलुरु की शानदार जीत, 202 रन का लक्ष्य किया हासिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *