मुंबई आ रही SAS फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

मुंबई आ रही SAS फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

मुंबई। स्कैंडिनेवियाई एयरलाइंस (SAS) की भारत के लिए 17 वर्षों बाद शुरू हुई पहली उड़ान बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। कोपेनहेगन से मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट SK969 को अजरबैजान के ऊपर से वापस मोड़ दिया गया और विमान करीब आठ घंटे हवा में रहने के बाद कोपेनहेगन पहुंचा।

rajeshswari


सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान क्रू को सूचना मिली कि भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से उड़ान संचालन के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है। इसके बाद कोपेनहेगन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया।


उधर, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस पहली उड़ान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। विमान को ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ देने की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन बाद में फ्लाइट के वापस लौटने की सूचना मिलने पर तैयारियां धरी रह गईं।


हालांकि, इस मामले में अभी तक डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़े   शरद पवार की पार्टी में चल क्या रहा है? NCP की बड़ी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं अजित पवार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *