शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता): शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने के बाद युवती के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है।

rajeshswari

पीड़िता के अनुसार पड़ोस में रहने वाले विक्की जायसवाल ने शादी का लालच देकर लगभग दो वर्ष तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दिया और गाली-गलौज व मारपीट भी की।

5 नवंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था। लेकिन समझौते के महज सात दिन बाद ही विक्की पीड़िता का लॉकेट, मंगलसूत्र, करधनी तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया।

जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो विक्की की मां उषा देवी, पिता बिंदु जायसवाल, भाई बादल और बहनों बरखा व बुन्नी ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और धमकाकर घर से भगा दिया।

पीड़िता ने 3 दिसंबर 2025 को पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि सरायमोहना पुलिस चौकी में कई दिनों तक चक्कर काटने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और लगातार समझौता करने का दबाव डाला जा रहा था।

आखिरकार पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्की जायसवाल को आज सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   CM Biren को करना था उद्घाटन,लेकिन भीड़ ने फूंका दिया ओपन जिम;लगी धारा-144
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *