बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नगदी व जेवरात ले गए चोर

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से करीब 1.90 लाख रुपये नकद, करोड़ों रुपये मूल्य के जेवरात तथा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उठा ले गए। घटना के समय परिवार बिहार में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार गणेशपुर में नवसाधना स्कूल के समीप रहने वाले व्यवसायी कुमार विनोद अपनी पत्नी के साथ निवास करते हैं। उनका पुत्र बाहर नौकरी करता है जबकि पुत्री का विवाह हो चुका है। कुमार विनोद एक जून को अपने पैतृक निवास सासाराम (बिहार) में चाचा की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था और मकान में ताला बंद था।


पीड़ित के अनुसार दो जून की रात करीब 10 बजे तक उन्होंने मोबाइल से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी थी, तब तक सब कुछ सामान्य था। इसके बाद तीन जून की सुबह कैमरे बंद मिले। चार जून की शाम पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
रात करीब 10 बजे घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे करीब 1.90 लाख रुपये नकद, करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण तथा सीसीटीवी डीवीआर गायब हैं।
सूचना पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शुक्रवार को एसओजी टीम तथा डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी लीपी नगायच ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   आयुष मंत्री ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *