अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की पिकअप ट्रॉली से टकराई, 8 की मौत

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की पिकअप ट्रॉली से टकराई, 8 की मौत

15 से अधिक घायल

फिरोजपुर (पंजाब),। पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा फाजिल्का रोड स्थित जंगा वाले मोड़ के पास उस समय हुआ, जब अस्थि विसर्जन के लिए जा रही एक पिकअप गाड़ी की घोड़ा ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जो अपने एक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए धार्मिक यात्रा पर निकले थे। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे घर से रवाना हुआ परिवार रास्ते में पेट्रोल भरवाने के बाद आगे बढ़ा। जंगा वाले मोड़ के पास पहुंचते ही पिकअप की सड़क पर मौजूद ट्रॉली से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पलट गया और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की छत पर भी कई लोग बैठे हुए थे, जिससे दुर्घटना का असर और गंभीर हो गया। हादसे के बाद कई लोग वाहन के अंदर फंस गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई मरीजों को बेहतर उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

इसे भी पढ़े   सत्यभामा पांडे जी की पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। धार्मिक एवं पारिवारिक यात्रा पर निकले लोगों के साथ हुई इस दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *