बिजली संकट से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, विरोध के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर

बिजली संकट से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, विरोध के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर

वाराणसी  (जनवार्ता)। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती, ट्रिपिंग और उपकरणों के खराब होने से शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सारनाथ क्षेत्र के गंज इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्युत विभाग को ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करनी पड़ी।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, बुद्ध नगर कॉलोनी घूमने वाले मोड़ के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। रातभर उपभोक्ता संबंधित उपकेंद्र और अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध जताया।


उपभोक्ताओं के प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर सुबह करीब सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई। लगभग आठ घंटे तक बिजली न रहने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


स्थानीय निवासी विनय कुमार ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं अरविंद मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
इधर, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गंज क्षेत्र में ओवरलोडिंग के कारण बिजली पैनल में चिंगारी निकलने से आपूर्ति फिर बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद रात नौ बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़े   जाति-आय का प्रमाणपत्र होगा आधार कार्ड से लिंक, होगा ये फायदा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *