हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, आजम गांव में एक नवनिर्मित मकान पर सरिया का काम करते समय युवक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल आनन-फानन में कादीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से चिकित्सकों ने उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, वाराणसी रेफर कर दिया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari

मृतक की पहचान पनिहारी गांव निवासी मुकेश राव (पुत्र राम जी प्रसाद, उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्थानीय थाना के एसएसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीओ उगापुर ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है, विभाग साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया अपनाएगा।

इसे भी पढ़े   साइकिल से अस्पताल पहुंचे प्रमुख अधीक्षक, दिया ईंधन बचत का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *