डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार वाटर टैंकर, चालक फरार

डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार वाटर टैंकर, चालक फरार

वाराणसी (जनवार्ता) । फूलपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार पूर्वाह्न एक तेज रफ्तार वाटर टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा नागापुर के पास हुआ। दुर्घटना के समय डिवाइडर पर सफाईकर्मी घास कटाई एवं सफाई कार्य में लगे हुए थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहे वाटर टैंकर के चालक को सफाईकर्मियों ने लाल झंडा दिखाकर सावधानी बरतने का संकेत दिया था, लेकिन चालक ने वाहन की गति कम नहीं की। तेज रफ्तार के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए उससे जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े   लेह में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *