आराजीलाइन सीएचसी पर 123 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं चिन्हित, 38 का फ्री अल्ट्रासाउंड,फल वितरण

आराजीलाइन सीएचसी पर 123 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं चिन्हित, 38 का फ्री अल्ट्रासाउंड,फल वितरण

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजीलाइन में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. रीति सिंह गाइनोकोलॉजिस्ट, डॉ. स्नेहा तिवारी मेडिकल ऑफिसर, स्टॉफ नर्स रागिनी सिंह, परम ज्योति, एएनएम अंकिता सिंह और लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार की टीम द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई, एचआईवी, सिफीलिस, ब्लड शुगर, यूरिन जांच व अल्ट्रासाउंड आदि सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ताकि गर्भावस्था में कोई जटिलता हो तो समय पर इलाज कर माँ और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

rajeshswari

शिविर के दौरान कुल 123 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण हुआ जिनमें 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया। राजातालाब स्थित शक्ति डायग्नोसिस में 38 महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया।डॉ. संतोष कुमार सिंह, अधीक्षक आराजीलाइन और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बृज मोहन शर्मा तथा वरिष्ठ सहायक सीमा सिंह ने लाभार्थियों को फल वितरित किए।इसके साथ ही आराजी लाइन क्षेत्र के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ और एएनएम द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाकर गर्भवती महिलाओं की जांच व परामर्श किया गया।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद : शराब के नशे में पड़ोसी ने फावड़े से महिला पर किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *