रविदास प्रकाश पर्व पर वाराणसी के लिए विशेष ट्रेनें मांगीं

रविदास प्रकाश पर्व पर वाराणसी के लिए विशेष ट्रेनें मांगीं

चंडीगढ़  (जनवार्ता)। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर पंजाब सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी के जन्मस्थल सीर गोवर्धनपुर तक विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की है। इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।

rajeshswari


मुख्यमंत्री द्वारा गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीमा ने समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार वर्षभर चलने वाले 650वें प्रकाश पर्व समारोहों को भव्य रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को निश्शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अप्रैल से अक्टूबर तक पंजाब के विभिन्न जिलों से वाराणसी के लिए नियमित रेल और बस सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।


उन्होंने बताया कि अक्टूबर और नवंबर में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से खुरालगढ़ तक भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके साथ ही राज्यभर में विशेष कीर्तन समागम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 650 एकड़ पंचायत भूमि पर गुरु रविदास जी के नाम से स्मृति उपवन विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में औसतन 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआख्वानी, मज़ार पर चादरपोशी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *