बिहार : घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

बिहार : घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

जहानाबाद (जनवार्ता)। परसबिगहा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह रही कि वारदात के दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग दंपति को इसकी भनक तक नहीं लगी।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, देर रात बदमाश घर के बंद कमरों का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सोने के आभूषण समेत करीब सात लाख रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। जाते समय चोर घर में रखा बक्सा और बैग भी अपने साथ उठा ले गए। बाद में गांव के बाहर खेत में ले जाकर  ताला तोड़ा और कीमती सामान निकालकर खाली बक्सा व बैग वहीं फेंक दिया।
सुबह जब गृहस्वामी धर्मराज सिंह नींद से उठे तो घर के कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं, उनकी पत्नी जिस कमरे में थीं, उसका दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलने के बाद चोरी की पूरी घटना सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   प्याज के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था नशीला कफ सिरप,पुलिस ने करोड़ों की नशीली दवा पकड़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *