एसटीएफ : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

एसटीएफ : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अतीउल्लाह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार आरोपी को 18 जून की रात पीलीभीत के शियाबाड़ी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। वह जहानाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2017 से वह अपने साथियों के साथ कुशीनगर, अंबेडकरनगर और आसपास के जिलों में राहगीरों को वाहन में लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ लूट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी वर्ष 2022 में अंबेडकरनगर में मारपीट के एक मामले में जेल भी जा चुका है, जिसमें घायल व्यक्ति की बाद में मौत हो गई थी। जेल से रिहा होने के बाद उसने कुछ समय मजदूरी की, लेकिन बाद में फिर अपराध की दुनिया में लौट आया।

जांच में यह भी सामने आया कि मार्च 2026 में उसने अपने साथियों के साथ पीलीभीत में एक व्यक्ति को वाहन में बैठाकर लूटपाट की और उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया था। इसी मामले में वह फरार चल रहा था।

एसटीएफ ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : 50 हजार का इनामी शातिर अपराधी मनीष यादव उर्फ महादेव पुणे से गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *