शिक्षक के घर से नकदी समेत ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े चोर

शिक्षक के घर से नकदी समेत ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े चोर

रोहनिया थाना क्षेत्र की न्यू महादेव कॉलोनी में वारदात, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत खुशीपुर स्थित न्यू महादेव कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनीत सिंह, जो पेशे से अध्यापक हैं, के मकान में चोरों ने घर में घुसकर लगभग 250 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर तथा करीब 32 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रोहनिया थाना पुलिस और अखरी चौकी की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को देकर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े   दिनदहाड़े ठेकेदार से लूट करने वाले 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *