हॉर्न बजाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक पर हमला, घर पहुंचकर लोहे की रॉड से पीटा

हॉर्न बजाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक पर हमला, घर पहुंचकर लोहे की रॉड से पीटा

महराजगंज  (जनवार्ता)। निचलौल कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर उर्फ कबेलवा (टोला तुलसीपुर) में सड़क पर हॉर्न बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने ई-रिक्शा चालक के घर पहुंचकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

rajeshswari


पीड़ित संदीप सहानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून की शाम वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव निवासी जय सिंह सड़क के बीच खड़े होकर मोबाइल फोन चला रहा था। कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद रास्ता न मिलने पर संदीप ने उससे हटने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि कुछ देर बाद जय सिंह डंडा और लोहे की रॉड लेकर संदीप के घर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए संदीप को बाहर बुलाया और बाहर आते ही उस पर हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर, कान और चेहरे पर चोटें आईं।


शोर सुनकर संदीप की भाभी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जाते समय उसने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़ित की शिकायत पर निचलौल कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में कथित झोलाछाप चिकित्सकों की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े   सहारनपुर : डायमंड शोरूम से करोड़ों की चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *