वाराणसी में शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम,

वाराणसी में शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम,

आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक का शव लेकर माटल देवी चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

rajeshswari


मृतक की पहचान टोडरपुर निवासी 45 वर्षीय बनारसी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सोमवार शाम वह शहर से बिजली वायरिंग का काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। पयागपुर गांव के सामने पंचकोशी रोड पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बनारसी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।


घटना की सूचना पर एसडीएम राजातालाब, एसीपी राजातालाब सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
परिजन आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मैजिक वाहन की बरामदगी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों का प्रदर्शन जारी था और जाम पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका।

इसे भी पढ़े   सीएम योगी ने की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *