चोलापुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार

चोलापुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

वाराणसी (जनवार्ता) । चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को सब इंस्पेक्टर बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने और पैसे वापस मांगने पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

rajeshswari

गिरफ्तार युवक की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी राजन (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर रिश्तेदारों और परिचितों के बीच धौंस जमाता था। उसका व्यवहार और बातचीत का तरीका भी पुलिस अधिकारी जैसा था, जिससे लोग आसानी से उसके झांसे में आ जाते थे।

बताया गया कि आरोपी ने अपने एक दोस्त को उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे रुपये मांगे थे। इस पर संदेह होने के बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची, जहां आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर भी रौब झाड़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया।

चोलापुर थाना प्रभारी सधुबन राम गौतम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर कितने लोगों से संपर्क किया और कितनों से रुपये लिए। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी रिंग रोड पर तीन ट्रेलरों की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *