एबीवीपी स्थापना दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता और विचार संगोष्ठी संपन्न

एबीवीपी स्थापना दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता और विचार संगोष्ठी संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एबीवीपी वाराणसी जिला की ओर से दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता तथा रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

rajeshswari

प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी की उपस्थिति में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय सांस्कृतिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास, उद्देश्य तथा छात्र जीवन में अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनमोल सोनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र शक्ति को सकारात्मक दिशा देने वाला एक सशक्त परिवार है। विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि जहां अधिकांश छात्र संगठन केवल अधिकारों की बात करते हैं, वहीं विद्यार्थी परिषद अधिकारों के साथ-साथ विद्यार्थियों के कर्तव्यों पर भी समान रूप से बल देती है।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख गौरव सिंह बिसेन, रजनीश तिवारी, शिवम पांडे, प्रियांशु सिंह, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   कुरआन पूरी इंसानियत के लिए हिदायत की किताब: मौलाना सैयद कमाल ताहिर बिजनौर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *