चित्तापुर में 65 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, 4.02 लाख रुपये होंगे खर्च

चित्तापुर में 65 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, 4.02 लाख रुपये होंगे खर्च

वाराणसी  (जनवार्ता)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल अंतर्गत ग्राम सभा चित्तापुर में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने 4.02 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 65 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।

rajeshswari

इस अवसर पर राम शकल पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, मंडल महामंत्री अनिल पांडेय, मंत्री प्रभु राजभर, शक्ति केंद्र संयोजक राजदेव मौर्य, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, गोलू सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।।

इसे भी पढ़े   कपड़ा दुकान से 3.5 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *