किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी के लिए बेचने का मामला

किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी के लिए बेचने का मामला

महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण कर उसे जबरन विवाह कराने के उद्देश्य से एक लाख रुपये में बेचने के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शिवधनी (34), राहुल भारद्वाज (31) और मैना देवी (42) निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना चौबेपुर के अलावा मोहित निवासी ग्राम धराऊ, जनपद बुलंदशहर तथा नेम सिंह निवासी ग्राम बदनपुर, जनपद मथुरा शामिल हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
मामले में पीड़िता के परिजनों ने 5 जुलाई को थाना चौबेपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी लगभग 17 वर्षीय भतीजी का अपहरण कर उसे एक लाख रुपये में बेचने की योजना बनाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और मामले में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   बाढ़ प्रभावित गांवों में जनकल्याण समिति ने किया राहत सामग्री का वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *