परशुराम’ और ‘राम’ लिखी नंबर प्लेट वाली बुलेट का चालान

परशुराम’ और ‘राम’ लिखी नंबर प्लेट वाली बुलेट का चालान

तीन सवारी और मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर चल रही एक बुलेट बाइक पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान किया। बाइक की नंबर प्लेट पर वाहन संख्या की जगह आगे “परशुराम” और पीछे “राम” लिखा हुआ था। इसके अलावा बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और उस पर तीन लोग सवार थे।

rajeshswari

पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक प्रद्युमन राय और कांस्टेबल अमरेश यादव ने गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी, बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और तीन सवारी बैठाकर चलाई जा रही थी।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की तथा चालक को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस ने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन वाहन पर निर्धारित नियमों के अनुसार वैध नंबर प्लेट लगाना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़े   काशी में मंगला आरती के साथ  रथयात्रा मेले का भव्य शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *