बेटे समेत तीन दोस्तों पर लाखों के गहने और नकदी चोरी करने का आरोप

बेटे समेत तीन दोस्तों पर लाखों के गहने और नकदी चोरी करने का आरोप

मां की तहरीर पर जांच कर रही पुलिस

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में घर पर भोजन करने आए युवकों पर अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

rajeshswari

पीड़िता संगीता सिंह के अनुसार, 25 जून को उनका पुत्र संज्ञान सिंह उर्फ गोलू अपने मित्र अंश चौबे (निवासी मुरीदपुर) और अमन सिंह (निवासी बर्थरा कला) के साथ घर पर भोजन कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीनों ने मिलकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी निकाल ली।

कुछ दिनों बाद जब परिवार ने अलमारी खोली तो उसमें रखे गहने और नकदी गायब मिले। संदेह होने पर बेटे से पूछताछ की गई। पीड़िता का आरोप है कि पूछताछ के दौरान बेटे ने स्वीकार किया कि अलमारी से निकाले गए गहने और नकदी उसने अपने दोनों साथियों को दे दिए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़िता ने चौबेपुर थाने में लिखित शिकायत देकर तीनों आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच की जा रही है। चौबेपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र यादव ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   पुल की तोड़ते तोड़ते गंगा नदी में गिरी कार, स्थानीय लोगों ने दो यात्रियों की जान बचाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *