वाराणसी में 50 से अधिक केंद्रों पर मुफ्त बांटे गए पौधे

वाराणसी में 50 से अधिक केंद्रों पर मुफ्त बांटे गए पौधे

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

वाराणसी (जनवार्ता)  । प्रदेशव्यापी पौधारोपण महाअभियान के तहत रविवार को वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से 50 से अधिक स्थानों पर निःशुल्क पौधा वितरण शिविर लगाए गए। अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने पौधे प्राप्त कर वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

rajeshswari

महाअभियान की निगरानी कर रहे उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पौधा वितरण केंद्र स्थापित किए गए। लहरतारा, शिवपुर, नारायणपुर, तरना, सिकरौल, पांडेपुर, खजूरी, नदेसर, चौकाघाट, सारनाथ, पहड़िया, रमरेपुर समेत अनेक वार्डों में लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा संकट मोचन मंदिर, गोदौलिया, सिगरा, रथयात्रा, सुंदरपुर, रविंद्रपुरी, भेलूपुर, लंका, महमूरगंज, मैदागिन, बेनियाबाग और चेतगंज थाना क्षेत्र सहित प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर भी वितरण शिविर लगाए गए।

अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित वार्डों के पार्षदों, स्वयंसेवकों और वन विभाग की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित भी रखें।

प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता से ही हरित और स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है तथा आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने दिव्यांगजन महिलाओं को वितरित की मोटराइज्ड सिलाई मशीनें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *