गहमर में 72 हजार की अवैध शराब संग तीन गिरफ्तार

गहमर में 72 हजार की अवैध शराब संग तीन गिरफ्तार

गाजीपुर (जनवार्ता)। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने मंगलवार को मठिया ग्राउंड तिराहे के पास कार्रवाई करते हुए एक फोर्ड एंडेवर वाहन से 20 पेटी (900 पाउच, करीब 180 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है।

rajeshswari


पुलिस ने मौके से बिहार के बक्सर निवासी राजकुमार कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर थाना गहमर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   नासिक: अस्पताल से मोबाइल चोरी कर नाबालिग को अश्लील संदेश भेजने वाला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *