कजरहवा मेले में उमड़ी महिलाओं की भीड़

कजरहवा मेले में उमड़ी महिलाओं की भीड़

बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने उठाया मेले का आनंद

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब स्थित भैरवतालाब में आयोजित पारंपरिक रथयात्रा मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को “कजरहवा मेला” में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बड़ी संख्या में मेले में पहुंचीं और मेहंदी, गोदना, श्रृंगार सामग्री तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की।

rajeshswari

मेले में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने झूले, सर्कस और जादूगर के करतबों का भरपूर आनंद लिया। आम, ननखटाई और खिलौनों की दुकानों पर भी दिनभर रौनक बनी रही। लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों से मिलकर मेले की पारंपरिक खुशियां साझा करते नजर आए।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पारंपरिक मान्यता के अनुसार भगवान इंद्र की कृपा स्वरूप हुई वर्षा के बीच लोगों ने भीगते हुए मेले का आनंद लिया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में मेला परिसर में बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डीआईजी शिव हरि मीणा, एडीसीपी नृपेंद्र और एसीपी वीर सिंह ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजातालाब-जंसा मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखा गया।

मेला सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार पांडेय तथा मेला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार राजभर की निगरानी में पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस बल ने पूरे मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इस दौरान समिति के प्रबंधक सुदामा राम, सलाहकार मो. अनवर, श्यामलाल, तेज बहादुर पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों का भी विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : 15 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा हत्थे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *