पहड़िया मंडी में जुए के अड्डे पर  छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार

पहड़िया मंडी में जुए के अड्डे पर  छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार

एक लाख से अधिक की नकदी बरामद

वाराणसी (जनवार्ता) । लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस ने पहड़िया मंडी क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 49 ताश के पत्ते, 79,500 रुपये फड़ की नकदी, तलाशी में 20,850 रुपये नकद तथा 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पहड़िया मंडी स्थित अस्पताल के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे सात लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव, रोहित पाल, विशाल भारती, अजय जायसवाल, पंकज कुमार जैसर, शशिशेखर और राजेश यादव उर्फ तेजू यादव के रूप में हुई है। सभी वाराणसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 0206/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   मीट दुकानों को शहर से बाहर करने पर आपत्ति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *