बलिया: बिजलीघर में भाजपा विधायक का हंगामा, नशे में मिले एसएसओ को फटकार

बलिया: बिजलीघर में भाजपा विधायक का हंगामा, नशे में मिले एसएसओ को फटकार

बलिया (जनवार्ता)। बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह शुक्रवार देर रात रेवती विद्युत उपकेंद्र पहुंचीं। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर उन्होंने बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ रणजीत उर्फ पिंटू सिंह पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए कड़ी फटकार लगाई।

rajeshswari


विधायक ने बिजली आपूर्ति से जुड़े लॉग रजिस्टर की जांच की और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन एक्सईएन और एसई के मोबाइल बंद मिले, जबकि जेई ने भी फोन नहीं उठाया। इससे नाराज विधायक ने जिलाधिकारी को फोन कर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।


उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी में लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी फोन बंद कर बैठे हैं। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
वहीं एसएसओ ने सफाई देते हुए कहा कि बिजली कटौती होने पर उपभोक्ता सीधे बिजलीघर पहुंचकर कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना रहा।

इसे भी पढ़े   बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *