वरिष्ठ पत्रकार के बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के सामान समेट ले गए चोर

वरिष्ठ पत्रकार के बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के सामान समेट ले गए चोर

एक माह के भीतर दूसरी बार हुई चोरी, पहली घटना में मुकदमा दर्ज न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी गांव में चोरों ने एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चंद्र सिंह के बंद मकान को निशाना बनाया। रविवार की देर रात मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर एसी, कूलर, पंखा, पुराना बक्सा और उसमें रखे पीतल के बर्तन, रजाई व गद्दे समेत करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान समेट ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

rajeshswari

बताया जाता है कि सुभाष चंद्र सिंह का परिवार कैंट थाना क्षेत्र के पत्रकारपुरम कॉलोनी में रहता है, जबकि उनके अन्य भाई भी बाहर रहते हैं। इसके चलते पलहीपट्टी स्थित मकान बंद रहता है। करीब एक माह पूर्व भी चोरों ने इसी मकान का ताला तोड़कर बिजली के उपकरणों सहित घर में रखे कीमती सामान चोरी कर लिए थे। उस घटना की पीड़ित पक्ष ने पुलिस से लिखित शिकायत की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी।

पहली घटना के बाद भी चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने का परिणाम रहा कि एक माह के भीतर ही चोरों ने दोबारा उसी मकान को निशाना बना लिया। लगातार दूसरी बार हुई चोरी से परिवार के लोग दहशत में हैं। वहीं, पहली घटना में मुकदमा दर्ज न किए जाने और दूसरी चोरी के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: शंकराचार्य के वकील को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *