1.17 लाख रुपये के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

1.17 लाख रुपये के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । चेतगंज थाना पुलिस ने बंद मकान में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 1.17 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बंद दुकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुखबिर, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अंकुर चौबे उर्फ मुलिया चौबे निवासी वर्तमान पता काशीपुरा कॉलोनी, लिट्टूपुर (वाराणसी) तथा मूल निवासी आरा (बिहार) को 18 जुलाई को लकड़ी मंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के 1,17,000 रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए थे। चोरी के गहनों को सस्ते दामों में बेच दिया गया, जबकि नकदी आपस में बांट ली गई और काफी रकम खर्च कर दी गई। बरामद रकम चोरी की ही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संदीप सिंह, उपनिरीक्षक विकल शांडिल्य तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   इंजीनियरिंग विभाग ने विजय की धुआँधार पारी से विद्युत ऑपरेशन को 21 रनों से हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *