जमीन पर निर्माण को लेकर दो अधिवक्ता पक्षों में विवाद

जमीन पर निर्माण को लेकर दो अधिवक्ता पक्षों में विवाद

फायरिंग से मचा हड़कंप, एक घायल

वाराणसी (जनवार्ता) । शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढान गांव स्थित फंटासिया वॉटर पार्क के पास रविवार को जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान ईंट-पत्थर चलने और फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल उपाध्याय पुत्र गिरजा शंकर उपाध्याय अपने साथियों के साथ संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के सौरभ उपाध्याय पुत्र अजीत उपाध्याय व अन्य लोगों ने निर्माण का विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पहले पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाए गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष के सौरभ उपाध्याय ने कथित रूप से फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।

घटना में रविकांत उपाध्याय के हाथ में चोट आई। मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल दोनों पक्ष पेशे से अधिवक्ता हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   मुनीब से लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार रुपये बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *