जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का किया दर्शन-पूजन

जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का किया दर्शन-पूजन

वाराणसी (जनवार्ता)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविवार को दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

rajeshswari

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के चरणों में मत्था टेककर दिल्ली सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर काशी की आध्यात्मिक महिमा का उल्लेख करते हुए लिखा कि काशी सनातन चेतना का शाश्वत प्रकाश है, जहां कण-कण में भगवान शिव का वास है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव से सभी देशवासियों पर कृपा बनाए रखने तथा भारत को निरंतर वैभव और नई उपलब्धियों के शिखर तक पहुंचाने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिल्ली के विकास और नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काशी आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

इसे भी पढ़े   मीट, मछली और मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर करने के प्रस्ताव का विरोध तेज, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *