76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान का मंत्री ए के शर्मा ने झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ

76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान का मंत्री ए के शर्मा ने झाड़ू लगाकर किया शुभारंभ

वाराणसी  (जनवार्ता) । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार को सूरजकुंड वार्ड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान का शुभारंभ किया। वाराणसी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस अभियान की शुरुआत उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर की और नागरिकों से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया है। उसी प्रेरणा से स्वच्छ और सुंदर वाराणसी के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर वाराणसी की जो नई पहचान बनी है, उसमें स्वच्छ वातावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह इस बार भी 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रतिदिन एक वार्ड में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा क्षेत्रीय समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पार्षद, भाजपा नेत्री साधना वेदांती, अशोक यादव, अंकुर महरोत्रा, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   रामनगर में सफाई और अतिक्रमण पर जोनल अधिकारी को नोटिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *