वाराणसी में डंपर की टक्कर से ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत, देर रात बारिश में हुआ हादसा

वाराणसी में डंपर की टक्कर से ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की मौत, देर रात बारिश में हुआ हादसा

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरीबाग-मौलवीबाग मार्ग पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन होने के बीच डंपर की चपेट में आने से हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा स्थित सरैया निवासी 21 वर्षीय साहिल, पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम, ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। सोमवार देर रात करीब एक बजे वह डिलीवरी पूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सिद्धगिरीबाग-मौलवीबाग मार्ग पर बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से वह डंपर की चपेट में आ गया।


हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन व चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
बताया गया कि साहिल के पिता का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों के बीच तीसरे नंबर पर रहे साहिल के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े   दशाश्वमेध क्षेत्र में कपूर आरती के दौरान आग, अफरा-तफरी; कोई जनहानि नहीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *