गाजियाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, 16 ट्रेनें रद्द
गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार तड़के करीब 2:36 बजे एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण इस व्यस्त रेलखंड पर रेल यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही दिल्ली मंडल के डीआरएम, एडीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बहाली कार्य शुरू कराया।

रेलवे की इंजीनियरिंग और परिचालन टीमें युद्धस्तर पर ट्रैक दुरुस्त
करने में जुटी हैं। दुर्घटना के चलते 16 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 53 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया और कुछ का संचालन आंशिक रूप से निरस्त किया गया। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

