शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

किशोरी बरामद

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना जैतपुरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को किशोरी के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए चली गई है। आरोप था कि रॉकी शेख नामक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। इस आधार पर थाना जैतपुरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) एवं 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जैतपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 जुलाई को जलालीपुरा क्रॉसिंग अंडरपास के पास से आरोपी रॉकी शेख (21 वर्ष), निवासी खालिसपुर, पंचकोशी, थाना सारनाथ को गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़े   शिवपुर में एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से उड़ाए 37 हजार रुपये
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *