बीएचयू विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने सरकार को घेरा

बीएचयू विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने सरकार को घेरा

वाराणसी (जनवार्ता)। अखिलेश यादव ने बीएचयू में पूछे गए कथित विवादित सवाल को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है।
सपा प्रमुख ने कहा कि Banaras Hindu University जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में जिस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले संस्थानों को बदनाम किया जाता है और बाद में उन्हीं मुद्दों को लेकर राजनीति की जाती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि “यह सब बीजेपी करा रही है। मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित इस प्रतिष्ठित संस्थान का हाल खराब कर दिया गया है।” उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाए।
नीट परीक्षा का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा अब “लीक परीक्षा” बन गई है। उनके मुताबिक, इन घटनाओं से लाखों छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं तथा उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी इस अव्यवस्था से परेशान हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक मामलों में बीजेपी से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुजफ्फरनगर : पुलिस  मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *