वाराणसी में 500 बेड महिला छात्रावास को मंजूरी, वसंत कॉलेज में बनेगा नया हॉस्टल

वाराणसी में 500 बेड महिला छात्रावास को मंजूरी, वसंत कॉलेज में बनेगा नया हॉस्टल

लखनऊ  वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने वाराणसी में महिलाओं की सुरक्षा और छात्राओं की आवासीय सुविधा को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत शहर में 500 बेड क्षमता का अत्याधुनिक महिला छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए 6,000 वर्गमीटर सरकारी भूमि महिला कल्याण विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी।

rajeshswari


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि छात्रावास का निर्माण राज्य सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से होगा। इसका संचालन महिला कल्याण विभाग ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ सिद्धांत पर करेगा, ताकि कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवास उपलब्ध कराया जा सके।


उन्होंने बताया कि चालू बजट में सात श्रमजीवी महिला छात्रावास बनाने का प्रावधान है। झांसी, आगरा, मेरठ और गोरखपुर के बाद अब वाराणसी के लिए भी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।


इसके अलावा कैबिनेट ने वसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट फोर्ट में 112 छात्राओं की क्षमता वाले नए छात्रावास भवन के निर्माण को भी स्वीकृति दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि लगभग 248.30 लाख रुपये की लागत से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनने वाला यह छात्रावास बाहर से आने वाली छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगा।

इसे भी पढ़े   14 साल की दलित छात्रा से 20 दिन तक बंद मकान में सामूहिक दुष्कर्म!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *