काशी विद्यापीठ में छात्र प्रदर्शन, दीवार फांदकर लहराए पोस्टर

काशी विद्यापीठ में छात्र प्रदर्शन, दीवार फांदकर लहराए पोस्टर

वाराणसी ( जनवार्ता) । दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एनएसयूआई और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध मार्च निकाला।

rajeshswari


प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट और दीवार फांदकर परिसर में पहुंचे, जिससे पुलिस और छात्रों के बीच कुछ देर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने छात्रों को परिसर से बाहर निकलने से रोकने के लिए सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर दी।


सुरक्षा व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पांच थानों की पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहे। पूरे परिसर की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। गेट नंबर-2 पर परिचय पत्र जांचने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया, जबकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम लगातार गश्त करती रही।
एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। उन्होंने छात्रों से परिसर के भीतर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने की अपील की। प्रदर्शन से पहले अर्द्धसैनिक बलों ने विश्वविद्यालय परिसर में फ्लैग मार्च भी निकाला।

इसे भी पढ़े   54 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *