गंगा उफान पर, काशी के कई मंदिर जलमग्न

गंगा उफान पर, काशी के कई मंदिर जलमग्न

वाराणसी  (जनवार्ता)। काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाटों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तुलसी घाट पर बाढ़ का पानी प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया है, जबकि मणिकर्णिका घाट स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर का शिखर और शीतला घाट के नीचे बने छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। अस्सी घाट पर भी कटान तेज हो गया है।

rajeshswari


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 22 जुलाई को गंगा का जलस्तर 60.94 मीटर दर्ज किया गया। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस मोटरबोट व नावों से 84 घाटों पर लगातार निगरानी कर रही है। दशाश्वमेध जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं से बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है।


गंगा का पानी मटमैला होने के साथ जलकुंभी भी बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है। यदि पानी और बढ़ा तो गंगा आरती के स्थानों में भी बदलाव करना पड़ सकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़े   गिरीश पांडे ‘गुड्डू’ ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन पर की चर्चा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *