उफनती नदी में फंसी स्कूल बस, ग्रामीणों ने बचाए बच्चे

उफनती नदी में फंसी स्कूल बस, ग्रामीणों ने बचाए बच्चे

ब्यावर (जनवार्ता)। राजस्थान के ब्यावर जिले के रायपुर क्षेत्र में गुरुवार को गुरुकृपा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। रास्ते में चालक ने पुल से जाने के बजाय बस को उफनती मेगड़दा नदी में उतार दिया। तेज बहाव में बस के पहिए धंस गए और वाहन बीच धारा में फंस गया।

rajeshswari


बस फंसते ही बच्चों में दहशत फैल गई। कई बच्चे रोने लगे और मदद के लिए चीखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने की स्थिति में पहुंच गई थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक किसान के ट्रैक्टर की मदद से बस को बाहर निकाला और सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया।


घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि हादसे के दौरान स्कूल का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े   रांची : मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर कई किलोमीटर घसीटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *