पुरे हर्षोल्लास के साथ मना कंदवा में देव दीपावली महोत्सव

पुरे हर्षोल्लास के साथ मना कंदवा में देव दीपावली महोत्सव

वाराणसी (जनवार्ता) |प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कंदवा देव दीपावली ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति, वाराणसी की ओर से कंदवा स्थित श्री कर्दमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया।

rajeshswari

हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच 51,000 दीपों से बिंदु सरोवर एवं देवस्थल को सुसज्जित किया गया। आसमानी आतिशबाजी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा। दिव्य आरती के बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य आधारित गणेश व शिव वंदना, धार्मिक लीला, माँ काली व माँ दुर्गा पर आधारित नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं।

कार्यक्रम में कुमारी सुहानी मिश्रा की झूमर नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। अन्य कलाकारों ने कजरी और कालबेलिया नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सी.एल. एवेरी ग्रीन स्कूल के बच्चों ने धार्मिक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जबकि इंडियन स्कूल के बच्चों ने तालाब के घाटों पर आकर्षक रंगोली बनाकर वातावरण को और भी रंगीन बना दिया।

इसे भी पढ़े   दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल में बढ़ेगी बादलों की सक्रियता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *