कैंसर पीड़ित की मदद को आगे आए मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय

कैंसर पीड़ित की मदद को आगे आए मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय

रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

वाराणसी (जनवार्ता)। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन कार्यालय में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय ने कैंसर पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए रक्तदान कर मानवता और सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप समूह के माध्यम से सूचना मिली कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती मरीज हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय ने बिना देर किए स्वेच्छा से रक्तदान करने का निर्णय लिया।

समय पर उपलब्ध कराए गए रक्त से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली। नीरज पाण्डेय के इस सराहनीय कार्य की पुलिस विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान न केवल एक सामाजिक दायित्व है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदान के समान है। मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय का यह कदम समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को प्रेरित करने वाला है।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विभाग सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे मानवीय और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

इसे भी पढ़े   माँ विंध्यवासिनी के धाम में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री स्वरुप के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *