बलिया में हाईटेंशन तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत

बलिया में हाईटेंशन तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत

विधायक केतकी सिंह ने बिजली विभाग पर जताया आक्रोश

बलिया (जनवार्ता)। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, जनार्दन यादव अपने पुत्र राजेश यादव के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर गिर गया। बेटे को बचाने के प्रयास में जनार्दन यादव भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से जवाब-तलब करते हुए दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। विधायक ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने तथा मृतक की इकलौती बेटी की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना से पहले और बाद में कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

वहीं, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा हरसंभव मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़े   बनारस घराने के शास्त्रीय गायक पंडित भोला नाथ मिश्र ने आर्य महिला पीजी कॉलेज में किया राग-रागनियों का अभ्यास

इस घटना के बाद क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों की स्थिति और विभागीय लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *