उमरहा मंदिर के पीछे ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त

उमरहा मंदिर के पीछे ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (रेल हादसा) प्रकाश में आई है। उमरहा स्थित प्रसिद्ध मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

rajeshswari


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान (शिनाख्त) के प्रयास जारी हैं।

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है तथा संभावित गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   काशी ने लहराया परचम: बनारसी लंगड़ा आम और पान को मिला GI टैग, आदमचीनी चावल और रामनगर का भंटा भी हुआ शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *